फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा, जाम

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा, जाम

Sat, 20 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा, जाम
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

थानाभवन। शनिवार रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक से कुचलकर युवक की मौत पर बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर हाईवे जाम कर दिया। भैंसानी इस्लामपुर निवासी असलम (40) शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे बाइक पर शामली से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वो थानाभवन में शुगर मिल के सामने पहुंचा। पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

इस दौरान सड़क से गुजर रहे ट्रक ने असलम को कुचल दिया। ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक के दोनों चालक फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस असलम को उठाकर थानाभवन सीएचसी जाने लगी, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण ट्रक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कर दिया। इस कारण करीब 20 मिनट हाईवे जाम रहा। थानाभवन थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि परिजनों की ओर से मामले की तहरीर नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed