फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगे 31 हजार रुपये

लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगे 31 हजार रुपये

Fri, 19 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगे 31 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। लॉटरी निकलने का झांसा देकर एक युवक से 31 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी जहीर अहमद ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर करीब बारह बजे वह अपने घर पर कार्य कर रहा था। तभी उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। रिसीव करने पर सामने वाले ने कहा कि उसकी लॉटरी निकल गई है, जिसका लाभ लेने के लिए जमानत के तौर पर उन्हें तुरंत 31,000 रुपये की रकम जमा करानी होगी। इस झांसे में आकर जहीर ने अपने बैंक अकाउंट से उक्त रकम ट्रांसफर कर दी। रकम आने के बाद ठग ने उसकी फोन काल भी उठानी बंद कर दी। बाद में वह बैंक में पहुंचा, तो बैंक कर्मियों ने ठग लिए जाने की बात कही। पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed