फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गवाहों को जान से मारने की धमकी

गवाहों को जान से मारने की धमकी

Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
गवाहों को जान से मारने की धमकी
कैराना। जानलेवा हमले के मामले में गवाहों को धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम गोगवान निवासी वाजिद ने बताया कि उसकी बेटी फिरदौस के ससुरालियों ने उनके घर पहुंचकर फिरदौस और उसकी मां वाजो को पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त मामला कोर्ट में विचाराधीन है तथा आरोपी जेल में हैं। आरोप है कि मुकदमे में फैसला करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा गवाहों को जान से मारने की धमकी दी गई है। पूर्व में आरोपियों ने उनके खिलाफ लूट के आरोप में तहरीर पुलिस को दी थी, जो जांच में झूठी पाई गई थी। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।

पुलिस ने लड़की को किया बरामद
कैराना। बहला-फुसलाकर अगवा की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत तीन सितंबर को उसकी बहन का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। मामले में छह नामजद व दो अज्ञात आरोपी बताए थे। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे। उधर, कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया में शनिवार दोपहर बरसात के पानी की निकासी को लेकर शब्बीर और आरिफ के बीच झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद शब्बीर और आरिफ को शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed