फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्कूल बस चालक को गोली मारने का खुलासा

स्कूल बस चालक को गोली मारने का खुलासा

Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस चालक को गोली मारने का खुलासा
स्कूल बस चालक को गोली मारने वाले दबोचे
विज्ञापन

बाबरी। स्कूल बस चालक को पीटने और गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी छात्र हैं। उनका एक साथी स्कूल बस में सवार छात्राओं का पीछा करता था। चालक ने विरोध करते हुए इस संबंध स्कूल प्रबंधन और परिजनों से शिकायत कर दी थी। पुलिस के अनुसार बदला लेने और डराने के नीयत से चालक पर हमला किया गया।
बनत के पास स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की बस के चालक सन्नी पुत्र सौरण निवासी भनेडा जट की गत 27 अगस्त को भनेडा जट के पास पिटाई कर गोली मारकर घायल कर दिया था। सन्नी छात्र छात्राओं को गांव में छोड़ने जा रहा था। सन्नी की पत्नी मुकेश देवी ने बाबरी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगाई थी।
विज्ञापन

इसी के चलते शुक्रवार रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव करौदा हाथी में पप्पू के मकान पर दबिश देकर आरोपी विक्रांत उर्फ गुड्डू पुत्र वीरेंद्र राठी निवासी शिव विहार रेलपार (शामली) और देव मलिक उर्फ मांटू पुत्र ओमवीर मलिक निवासी खेड़ी पट्टी थाना बाबरी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि गांव करौदा निवासी नियो पुत्र विपिन मलिक स्कूल बस में सवार छात्राओं का पीछा करता था। बस चालक सन्नी ने विरोध किया तथा स्कूल में परिजनों से शिकायत कर दी थी। उसी का बदला लेने और डराने के लिए चालक को पीटा गया। साथ ही गोली लगने पर बस चालक सन्नी घायल हो गया। सीओ अरविंद सिंह राठौर और बाबरी थानाध्यक्ष देवसिंह रावत ने बताया कि घटना में अमृत उर्फ लव पुत्र अजय मलिक, आकाश पुत्र ओमबीर मलिक, नियो पुत्र विपिन मलिक निवासी गांव करौदा हाथी थाना बाबरी (शामली) और अक्षय उर्फ छोटू पुत्र सोमपाल तोमर निवासी नसौली थाना रमाला (बागपत) भी शामिल थे। चारों आरोपी अभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। उधर, शनिवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी कर चुका बीकॉम
बस चालक पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्रांत उर्फ गुड्डू ने इसी साल बीकॉम फाइनल किया है। जबकि दूसरे आरोपी देव मलिक उर्फ मांटू ने इस साल बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed