फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रेलवे लाइन पर पड़ा मिला युवक का शव

रेलवे लाइन पर पड़ा मिला युवक का शव

Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर पड़ा मिला युवक का शव
रेलवे लाइन पर पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन

कांधला। कस्बा एलम रेलवे स्टेशन पर युवक का शव पड़ा मिला। उसका सिर कटा हुआ था। पहचान होने पर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

बुधवार रात कस्बा एलम में रेलवे लाइन पर शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने की वजह से हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की पहचान का प्रयास किया। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके चलते उसकी पहचान शामली के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी सतीश (27) पुत्र महेंद्र के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। रात में ही युवक के परिजन एलम पहुंच गए। कांधला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत कैसे हुई, इसके बारे में हर पहलू पर जांच की जा रही है। क्योंकि युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। उसका सिर कटा हुआ था। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। उधर, मोहल्ला दयानंदनगर में युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed