{"_id":"5b6f22de4f1c1be1258b4656","slug":"31534010078-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी, जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी, जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
प्रेम प्रसंग के चलते महिला घर से नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव बरनावी निवासी युवक ने बताया कि शनिवार को वह घर से मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। तभी उसकी बिहार की रहने वाली पत्नी अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह घर पहुंचा और कमरे की तलाशी ली तो वहां रखी 20 हजार रुपये, तथा सोने-चांदी के आभूषण भी गायब मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीवार पर कब्जे का विरोध करने पर पीटा
कैराना। गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी वकील ने तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी ने उसके मकान की उत्तरी दीवार में जबरदस्ती अपनी कड़ी फंसाकर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध किया, तो लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा दीवार भी गिरा दी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।