{"_id":"5b58cc314f1c1b49748b6e32","slug":"31532546097-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को पीटकर घायल किया
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को मारपीटकर घायल किया
कांधला। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी इफ्तखार ने कांधला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब दस साल पूर्व कस्बा कांधला नई बस्ती निवासी नईम के साथ हुई थी। आरोप है कि छह बीघा जमीन और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शादी के बाद से शाइस्ता का उत्पीड़न किया जा रहा था। दस माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया था। आरोप है कि सोमवार को पति अपने साथ तीन लोगों को लेकर उनके आवास पर पहुंचा और विवाहिता के साथ में मारपीट शुरू कर दी। इस बीच शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी फरार हो गये। पीड़ित महिला के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।