{"_id":"5aca656c4f1c1bc76b8b4710","slug":"31523213676-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध से रोकने पर की गई थी अहसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध से रोकने पर की गई थी अहसान की हत्या
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
पुलिस ने अहसान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि अहसान की पत्नी का किसी व्यक्ति से अनैतिक संबंध था। इस वजह से वह उसका विरोध करता था। महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक अहसान की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बागपत के गांव तितरोटा निवासी अहसान अपनी ससुराल मोहल्ला रेतावाला आया हुआ था। 23 मार्च को अहसान का शव ससुराल में एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों मृतक की पत्नी वरीसा सहित कई ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तब से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस जांच में हत्या का कारण अनैतिक संबंध मिला है। एसओ भगवत सिंह ने बताया कि मृतक अहसान की पत्नी के अनैतिक संबंध एक व्यक्ति के साथ थे, जिसके कारण वह अक्सर मायके में रहती थी। 23 मार्च को जब अहसान घर आया तो इसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी पत्नी वरीसा को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
तीन युवकों तीन का शांतिभंग में चालान
कैराना। मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी शहजाद व मांगा तथा थाना छपरौली के गांव बदरखा निवासी फरमान मुकदमे की पुरानी रंजिश के चलते तीतरवाड़ा चुंगी पर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।