{"_id":"5a8b19b54f1c1b1d368bb541","slug":"31519065525-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर मकान में चोरी
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शामली।
शहर के मोहल्ला गोशाला रोड पर मकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गोशाला रोड निवासी मनीष ने सोमवार दोपहर शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात वह मकान बंद करके परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था। सोमवार सुबह घर लौटे, तो ताला टूटा मिला। उनके मकान से नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। उधर, कोतवाली शामली पुलिस ने बुढ़ाना रोड पर चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग के आरोप में तीन ट्रक पकड़ लिए। ट्रकों को थाने लाकर खड़ा करा दिया गया। ट्रकों में हरियाणा की तरफ से रेत लादकर लाया जा रहा था।