फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिल्ली की विवाहिता को बहला-फुसलाकर शामली ले आया युवक

दिल्ली की विवाहिता को बहला-फुसलाकर शामली ले आया युवक

Sat, 17 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की विवाहिता को बहला-फुसलाकर शामली ले आया युवक
शामली। दिल्ली निवासी एक विवाहिता को शामली का रहने वाला दूसरे संप्रदाय का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया। दोनों का पीछा करते हुए विवाहिता के परिजन भी शामली पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को बरामद कर लिया। युवक के पिता को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

शामली निवासी एक युवक दिल्ली में रहकर काम करता है। आरोप है कि वहां उसने बहुसंख्यक समुदाय की एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह विवाहिता और उसकी बच्ची को लेकर शामली में आ गया। उधर, विवाहिता के परिवारीजन भी दोनों का पीछा करते हुए शामली आ गए और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और विवाहिता को बरामद कर लिया। युवक के पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एएसपी जगदीश शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामला दिल्ली में दर्ज है तो वहां उसके बयान दर्ज कराएं जाएंगे। यदि नहीं दर्ज तो महिला के बयान यहां दर्ज कराकर वह जहां चाहेगी उसको भेज दिया जाएगा। उधर, पिता-पुत्र को छुड़वाने और मामले में समझौता कराने के लिए कई लोग कोतवाली पुलिस के चक्कर काटने लगे। शाम तक मामले में फैसले के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed