फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   न प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने बाइक सवार से लूटे 12 हजार

न प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने बाइक सवार से लूटे 12 हजार

Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
न प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने बाइक सवार से लूटे 12 हजार
कैराना। मायापुर रजवाहे की पटरी पर बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों से 12 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे पानीपत निवासी रोहित अपने साथी सनव्वर के साथ बाइक से खंद्रावली में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। कैराना निकलने के बाद वह मायापुर रजवाहे की पटरी पर अलीपुर मोड़ के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो हथियार बंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने दोनों युवकों को गन प्वाइंट पर लेकर आतंकित करते हुए उनकी जेब से 12 हजार, मोबाइल, आईडी व बाइक की आरसी भी लूट ली। बदमाशों ने बाइक की चाबी निकालकर कुछ दूर जंगल में फेंक दी और धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में दोनों पीड़ितों ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुुुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित रोहित निवासी पानीपत ने कोतवाली में अज्ञात में बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वांछित आरोपियों को जेल भेजा
कैराना। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव टपराना निवासी अरशद डेढ़ साल से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। सोमवार सुबह पुलिस ने अरशद, निवासी टपराना को कांधला तिराहे से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed