{"_id":"5c69a2dfbdec22077e436de7","slug":"21550426847-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में मवेशी और पिकअप छोड़ भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में मवेशी और पिकअप छोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। सोनीपत से भैंस चोरी कर भाग रहे बदमाशों से कैराना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। खुद को गिरता देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते पशु और गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढे़ चार बजे नंगलाराई-रामड़ा रोड से गाड़ी सवार बदमाशों के आने की जानकारी मिली। सूचना पर भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। बदमाश फायरिंग करते हुए जंगलों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस मौके पर छोड़कर भागे बदमाशों की गाड़ी को कोतवाली ले आई। जिसमें एक भैंस, एक भैंसा, एक कटिया, एक छोटा कटरा था। पता चला कि इन मवेशियों को हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव भौरा रसूलपुर निवासी विपिन के घेर से चोरी किया था। कंडेला के रहने वाले विपिन के रिश्तेदार हंश ने उन्हें पूरी जानकारी दी, जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गाड़ी पर दो अलग अलग नंबर प्लेट लगी थीं। साथ ही उक्त गाड़ी सोनीपत से एक सप्ताह पूर्व चोरी की गई थी। सोनीपत पुलिस से इस बारे में संपर्क किया गया है। संभवत: चोर गिरोह का बड़ा गिरोह वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम में कोतवाल राजेंद्र नागर, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अजय कसाना, उपनिरीक्षक हरिओम त्यागी, उपनिरीक्षक रामकुमार यादव, उपनिरीक्षक खुर्शीद अली, कांस्टेबल विकास पूनिया, अमरदीप अहलावत, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने दौड़ाए फर्जी मवेशी मालिक
कैराना। बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराए गए मवेशियों के कोतवाली पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ लोग मवेशियों के फर्जी मालिक बन गए और पुलिस से उन्हें सुपुर्दगी में देने की मांग करने लगे, लेकिन पूरी तहकीकात के बाद पुलिस ने ऐसे लोगाें को कोतवाली से दौड़ा दिया।