फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्र के दो गुटों में संघर्ष, तीन घायल

छात्र के दो गुटों में संघर्ष, तीन घायल

Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
छात्र के दो गुटों में संघर्ष, तीन घायल
थानाभवन। अलग-अलग स्थान पर छात्रों के गुटों में हुए संघर्ष में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव रायपुर निवासी सचिन पुत्र राजेश और अर्जुन पुत्र जयपाल कस्बा थानाभवन के लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं के छात्र हैं। शनिवार सुबह स्कूल जाते वक्त जैसे ही वह लतीफगढ़ गांव के मोड़ पर पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे छात्रों ने हमला कर दिया। जिससे सचिन और अर्जुन को गंभीर चोट आई। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों छात्रों का मेडिकल करा दिया है। वहीं, क्षेत्र के गांव हरड़ निवासी शाहनवाज पुत्र मुस्ताक अली लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र है। शनिवार को शाहनवाज स्कूल से छुट्टी होने पर घर के लिए निकला। जैसे ही वह कॉलेज के बाहर गेट पर पहुंचा तो कुछ छात्रों ने शाहनवाज पर चेन और बेल्टों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल शाहनवाज ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घायल छात्रों का मेडिकल करा दिया गया है। विवाद होने के कारणों की जांच की जा रही है तथा मारपीट करने वालों को तलाशा जा रहा है।


ई-रिक्शा की साइड लगने से युवक घायल
थानाभवन। क्षेत्र के गांव नौजल निवासी अंशुल पुत्र राकेश शनिवार को किसी कार्य से बाइक लेकर थानाभवन आ रहा था। जब वह थानाभवन थाने के समीप पहुंचा तो पीछे से आए ई-रिक्शा चालक ने बाइक में साइड मार दी। संतुलन बिगड़ने पर अंशुल बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। ई रिक्शा चालक ने घायल अंशुल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed