फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ईओ ने कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा रुकवाया

ईओ ने कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा रुकवाया

Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ईओ ने कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा रुकवाया
थानाभवन। कस्बे में कब्रिस्तान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंच कर रुकवा दिया। अधिशासी अधिकारी ने इस संबंध में अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

मेला ग्राउंड के समीप स्थित रविदास मंदिर के पीछे कब्रिस्तान की भूमि पड़ी है। इस जगह पर कुछ भूमि बंजर भी पड़ी है। रविवार की सुबह कब्रिस्तान में बंजर पड़ी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसी समय कस्बे के ही रोहित, शब्बीर आदि लोगों ने अधिशासी अधिकारी रवि यादव को इस संबंध में शिकायत की। शिकायत के बाद अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मौके पर अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन के पति के संरक्षण में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे कराए जा रहे हैं। वहीं, अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed