फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोरों ने किया ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी

चोरों ने किया ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी

Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने किया ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी
चोरों ने किया ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। मोहल्ला रविदासपुरी में कर्मवीर के घर के पास 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। चोरों ने ट्रांसफार्मर को कटर से काटकर अंदर का तेल और सामान चोरी कर लिया। सुबह मोहल्ले वालों ने ट्रांसफार्मर को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। इस पर मोहल्ले वालों ने बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर से चोरी हुए सामान की सूचना अधिकारियों को दी। बिजली घर से लाइनमैन ट्रांसफार्मर को देखने पहुंचे, तो ट्रांसफार्मर का तेल जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं, ट्रांसफार्मर के अंदर का पूरा सामान गायब था। लाइनमैनों ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे जेई अशोक कुमार ने गढ़ीपुख्ता थाने में अज्ञात में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अशोक कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर से चोरी हुआ सामान करीब 3 लाख 70 हजार रुपये का है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी मोहल्ला कुरैशियान से भी चोरों ने 400 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था। 15 दिन के अंदर यह दूसरी घटना है। वहीं, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed