{"_id":"5ad4f4434f1c1bb56a8b47a0","slug":"21523905603-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के साथ कार सवार ने कर दी अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड के साथ कार सवार ने कर दी अभद्रता
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड के साथ कार सवार ने की अभद्रता
शामली।
सीओ आवास के बाहर खड़े होमगार्ड ने एक कार चालक को गलत ड्राइविंग करने से टोका, तो चालक ने उसके साथ अभद्रता कर डाली और फरार हो गया। पीड़ित होमगार्ड ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। गांव टिटौली निवासी अनिल होमगार्ड है। फिलहाल उसकी ड्यूटी सीओ सिटी के साथ लगी हुई है। सोमवार की सुबह वह सीओ सिटी के आवास के बाहर खड़ा हुआ था। बताया जाता है कि उसी दौरान एक कार चालक गलत तरीके से ड्राइविंग करता हुआ आया। इस होमगार्ड ने उसको टोक दिया। होमगार्ड द्वारा टोके जाने से नाराज होकर कार चालक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। होमगार्ड के साथ अभद्रता करने के बाद आरोपी कार चालक मौके से धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित होमगार्ड कोतवाली में पहुंचा और अज्ञात कार चालक की शिकायत तहरीर देकर की। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
एसपी को ज्ञापन दिया
शामली। पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेेश अध्यक्ष के साथ व्यापारियों ने एसपी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने हरियाणा पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार का विरोध किया। इस संबंध में उन्होंने एसपी को बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा शामली के व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।