फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर हमले की कोशिश

घर में घुसकर हमले की कोशिश

Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर हमले की कोशिश
बाबरी।
विज्ञापन

थाना बाबरी क्षेत्र के गांव कांजरहेड़ी में मकान में घुसकर युवक पर चाकू से हमले की कोशिश की गई। युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव कांजरहेडी निवासी प्रेमपाल पुत्र ओमप्रकाश ने बाबरी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही विनीत सोमवार देर रात करीब तीन बजे उसके मकान में घुस गया। आरोप है कि विनीत ने प्रेमपाल के बेटे हरेंद्र पर चाकू से हमले की कोशिश की। आवाज होने पर परिवार के लोग जाग गए, जिसके चलते आरोपी विनीत धक्का देकर वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मंगलवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पुलिस ने किया पैदल मार्च
बाबरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाबरी थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा, बाबरी, कैडी और बुटराडा में पैदल मार्च किया। थानाध्यक्ष पंकज गौतम ने बताया कि पैदल मार्च के दौरान लोगों को शांति और कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने के लिए समझाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ टिप्पणी न डाली जाए तथा दूसरों द्वारा डाली गई टिप्पणी को भी नजरअंदाज करें। ताकि किसी भड़काऊ टिप्पणी से माहौल खराब न होने पाए।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटवाने की मांग
शामली। शहर में कुड़ाना रोड पर इलेक्ट्रिकल की दुकान करने वाले ललित कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। ललित का कहना है कि उसकी दुकान के पास रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक खडे रहते हैं। इस कारण दुकान पर आने जाने का रास्ता भी बंद रहता है और दुकान में रेत भर जाता है। उनकी मांग है कि अतिक्रमण हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल संचालक की शिकायत
शामली। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल ने सीएमओ शिकायत पत्र भेजकर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित प्राइवेट अस्पताल के संचालक पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि बागपत के गांव बिराल निवासी महिला के ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई, जिस कारण महिला की मौत हो गई। इसके अलावा कांधला क्षेत्र के एक गांव की महिला के ऑपरेशन में भी लापरवाही बरती गई। मामले में जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed