फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीस दिन बीते, नहीं सुलझी अभी हत्या की गुत्थी

बीस दिन बीते, नहीं सुलझी अभी हत्या की गुत्थी

Tue, 27 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बीस दिन बीते, नहीं सुलझी अभी हत्या की गुत्थी
शामली। हत्या के दो मामलों की गुत्थी सुलझाने में आदर्श मंडी पुलिस खुद ही उलझ के रह गई। हत्याकांड को सुलझाने में एक-एक कर 20 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ निवासी पंकज पुत्र सहेंद्र की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को बोरे में डालकर रेलवे ट्रैक पर गांव सिलावर में डाल दिया था। मामले में परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर छह मार्च को कुड़ाना निवासी वेदपाल के पुत्र सुनील की नाई नंगला जाते समय रास्ते में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। सुनील को आधा दर्जन गोलियां मारी गई थी। इस मामले में परिजनों अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या जैसे संगीन मामले की जांच पुलिस कर रही है। एक मामले में पुलिस के सामने हत्यारोपी है, जबकि दूसरे मामले में भी परिजनों ने हत्यारोपियों के नाम बाद में खोले है। जिसके बाद भी पुलिस अभी तक किसी मुख्य नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि हत्या जैसे मामले में संदेह के आधार पर किसी को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए, जब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल जाता तब तक किसी को जेल भेजना सही नहीं है। इसी असमंजस के फेर में आदर्श मंडी पुलिस उलझी हुई है। हालांकि 20 दिन बाद भी आदर्श मंडी पुलिस ना तो इस असमंजस को दूर कर पाई है और ना ही अभी सही हत्यारों को ढूंढ पाई है। उधर, थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि हत्या के दोनों मामले बेहद संगीन है, हत्या किसने की है पुलिस इसकी जांच कर रही है, जल्द ही असली हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed