फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिसकर्मियों के खिलाफ की शिकायत

पुलिसकर्मियों के खिलाफ की शिकायत

Sun, 11 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के खिलाफ की शिकायत
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी कबड्डी खिलाड़ी अंकित चौधरी ने उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

छह फरवरी को तहसील शामली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अंकित ने पुलिस अधिकारियों शिकायत पत्र दिया था। उसमें अंकित चौधरी ने बताया कि गत नौ जनवरी की शाम पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और घर में तलाशी ली। इस दौरान मकान से एक लाख 95 हजार रुपये और एलईडी पुलिसकर्मियों ने अपने कब्जे में ले ली और उसको पकड़कर ले गए। करीब दो घंटे तक पुलिस ने उसको अवैध हिरासत में रखा और पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया गया। बाद में उसको यह कहकर छोड़ दिया गया कि तुम्हारे बारे में कुछ गलत सूचना मिल गई थी। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी देकर कहा कि यदि इस बारे में किसी से शिकायत की, तो अंजाम बुरा होगा। अंकित ने मामले में जांच कराकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed