{"_id":"6af215a0cad69d3988083c95","slug":"amid-a-domestic-dispute-a-husband-has-accused-his-wife-of-attacking-him-with-a-sharp-edged-weapon-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163697-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घरेलू विवाद के बीच पत्नी पर पति ने लगाया धारदार हथियार से हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घरेलू विवाद के बीच पत्नी पर पति ने लगाया धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
विज्ञापन
फोटो: पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद साेनीपत के नागरिक अस्पताल में उपचार कराता युवक। संवाद
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद सोमवार को तूल पकड़ गया। नवीन ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। नवीन के अनुसार, पत्नी उनसे अलग होना चाहती है। इसी रंजिश में पत्नी ने उन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घटना के बाद पत्नी अपने सात वर्षीय बेटे को साथ लेकर गाड़ी से चली गई।
नवीन के अनुसार, वह पत्नी और सात वर्षीय बेटे के साथ सोसाइटी स्थित फ्लैट में रहते हैं। दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। कुछ समय से उनके बीच विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। सोमवार सुबह वह बेटे संग मंदिर से घर पहुंचे थे। इसी दौरान पत्नी के साथ विवाद हो गया।
आरोप है कि पत्नी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों के मोबाइल फोन भी नीचे गिर गए। इसके बाद पत्नी बेटे को साथ लेकर गाड़ी में बैठी और वहां से चली गई। पत्नी घर से निकलते समय गाड़ी की टक्कर उन्हें लगी। मामले को लेकर बहालगढ़ थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। तथ्यों व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।