{"_id":"6af2149dd7570609bb0c66c4","slug":"blast-linked-to-pakistan-tehreek-ul-mujahideen-hindustan-works-for-shahzad-bhatti-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1018855-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके का कनेक्शन पाकिस्तान से: तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान शहजाद भट्टी के लिए करता है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके का कनेक्शन पाकिस्तान से: तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान शहजाद भट्टी के लिए करता है काम
विज्ञापन
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद
इंदिरापुरम। वसुंधरा पुलिस चौकी पर शुक्रवार रात हुए धमाके की जांच अब पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क तक पहुंचती दिखाई दे रही है। एनआईए की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चौकी पर धमाका करने वाला तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान संगठन पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के लिए कार्य कर रहा है। 2023 के अंत में बनाए गए इस संगठन में कश्मीर के कुछ युवाओं को गुमराह कर भर्ती किया गया है। इस मामले में आईएसआई की फंडिंग का एंगल भी सामने आ रहा है।
एनआईए की जांच में धमाके में पोटेशियम क्लोरेट के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि धमाके को अंजाम देने के लिए स्थानीय स्तर पर किन लोगों की मदद ली गई और इसके पीछे कौन-कौन सक्रिय रहे। वसुंधरा चौकी पर धमाके के बाद एनआईए के साथ आईबी, यूपी एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें अलग-अलग पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही हैं।
-- -- -
कौशांबी में पकड़े गए संदिग्ध जासूसों से मिली थी शहजाद की जानकारी
इसी वर्ष कौशांबी थानाक्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 25 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आया था। शहजाद अपने नेटवर्क की मदद से रेलवे स्टेशनों समेत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर गतिविधियों की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान तक पहुंचाता था। शहजाद के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में पहले भी मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा नेत्री और अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने शहजाद के खिलाफ शिकायत दी थी, उसमें उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई थी। ऐसे में वसुंधरा चौकी पर धमाके के बाद पुराने मुकदमे, जासूसी गिरोह और संदिग्ध स्थानीय संपर्कों को जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -
श्रीराम सेतु पर लगे सीसीटीवी खराब, ट्रैफिक पुलिस के कैमरों से ली जा रही फुटेज
वसुंधरा चौकी धमाके की जांच में एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज जुटाने में परेशानी हो रही है। श्रीराम सेतु पर लगे नगर निगम के कैमरे खराब होने के कारण उनसे फुटेज नहीं मिल पा रही है। ऐसे में एजेंसियां ट्रैफिक पुलिस के कैमरों की मदद से घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों खंगाल रही हैं। संदिग्धों की आवाजाही और घटना से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल जांच का सबसे अहम पहलू धमाके में इस्तेमाल सामग्री, घटना को अंजाम देने वाले लोगों और उनके पाकिस्तान स्थित संपर्कों की पुष्टि करना है। एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध इनपुट के आधार पर कड़ी जोड़ने में लगी हैं।
-- --
- गाजियाबाद पुलिस, राज्य एजेंसी समेत केंद्रीय एजेंसी इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पाकिस्तान कनेक्शन भी जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।-- - राज करन नय्यर, अपर आयुक्त गाजियाबाद
-- -- -
विज्ञापन
एनआईए की जांच में धमाके में पोटेशियम क्लोरेट के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि धमाके को अंजाम देने के लिए स्थानीय स्तर पर किन लोगों की मदद ली गई और इसके पीछे कौन-कौन सक्रिय रहे। वसुंधरा चौकी पर धमाके के बाद एनआईए के साथ आईबी, यूपी एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें अलग-अलग पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही हैं।
विज्ञापन
कौशांबी में पकड़े गए संदिग्ध जासूसों से मिली थी शहजाद की जानकारी
इसी वर्ष कौशांबी थानाक्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 25 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आया था। शहजाद अपने नेटवर्क की मदद से रेलवे स्टेशनों समेत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर गतिविधियों की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान तक पहुंचाता था। शहजाद के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में पहले भी मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा नेत्री और अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने शहजाद के खिलाफ शिकायत दी थी, उसमें उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई थी। ऐसे में वसुंधरा चौकी पर धमाके के बाद पुराने मुकदमे, जासूसी गिरोह और संदिग्ध स्थानीय संपर्कों को जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
श्रीराम सेतु पर लगे सीसीटीवी खराब, ट्रैफिक पुलिस के कैमरों से ली जा रही फुटेज
वसुंधरा चौकी धमाके की जांच में एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज जुटाने में परेशानी हो रही है। श्रीराम सेतु पर लगे नगर निगम के कैमरे खराब होने के कारण उनसे फुटेज नहीं मिल पा रही है। ऐसे में एजेंसियां ट्रैफिक पुलिस के कैमरों की मदद से घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों खंगाल रही हैं। संदिग्धों की आवाजाही और घटना से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल जांच का सबसे अहम पहलू धमाके में इस्तेमाल सामग्री, घटना को अंजाम देने वाले लोगों और उनके पाकिस्तान स्थित संपर्कों की पुष्टि करना है। एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध इनपुट के आधार पर कड़ी जोड़ने में लगी हैं।
- गाजियाबाद पुलिस, राज्य एजेंसी समेत केंद्रीय एजेंसी इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पाकिस्तान कनेक्शन भी जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।