फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोबाइल की दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरी

मोबाइल की दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरी

Thu, 25 Jan 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरी
कैराना। तितरवाड़ा चुंगी के पास एक ही रात में मंगलवार को चोरों ने मोबाइल की दो दुकानों में सेंधमारी कर 40 हजार रुपये की नकदी मोबाइल व लैपटॉप सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला छड़ियान निवासी आस मोहम्मद व दरबारखुर्द निवासी नवाज अहमद ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि वह कस्बे की तितरवाड़ा चुंगी पर अलग-अलग मोबाइलों की दुकान करते हैं। मंगलवार को वह अपनी दुकानों को बंद करके घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर शटर का कुंडा तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखे मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। आस मोहम्मद ने बताया कि उसकी दुकान से 25 हजार रुपये की नकदी, 10 नए मोबाइल, बारह रिपेयर के लिए आए मोबाइल, 20 मेमोरी कार्ड, पांच मोबाइल फ्लैक्सी तथा लैपटॉप चोरी किया। वहीं, नवाज की दुकान से छह मोबाइल, मोबाइल, रिपेयरिंग को आए 10 मोबाइल, गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी आदि सामान चोरी कर लिया। दोनों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। उन्होंने से पुलिस से चोरों की तलाश कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed