फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा पुलिस की महिला दरोगा के साथ अभद्रता, हाथापाई

हरियाणा पुलिस की महिला दरोगा के साथ अभद्रता, हाथापाई

Sat, 17 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस की महिला दरोगा के साथ अभद्रता, हाथापाई
शामली।
विज्ञापन

स्कूटर पर बेटे के साथ हरियाणा लौट रही हरियाणा पुलिस की महिला दरोगा के साथ जीप सवार युवकों का विवाद हो गया। इस दौरान उक्त युवकों ने महिला के साथ अभद्रता की और हाथापाई पर उतर आए। पुत्र ने विरोध करने पर उसको मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पानीपत सदर कोतवाली में तैनात एसआई श्यामो देवी पुत्र के साथ शामली में किसी काम से आई हुई थी। पूर्वाह्न करीब 11 वह स्कूटर से पानीपत लौट रही थी। अजंता चौक के पास जीप सवार कुछ युवकों ने स्कूटर को गलत तरीके से ओवरटेक कर दिया। जिससे महिला दरोगा गिरने से बच गई। उसने जीप सवार युवकों को टोक दिया। इस बात को लेकर जीप सवार युवकों ने उसके गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। महिला दरोगा के पुत्र ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर डाली। शोरशराबा होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला दरोगा के अनुसार इस दौरान अजंता चौक पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे, किसी ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता एसआई कोतवाली में पहुंची और मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी से की। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed