फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शत्रु संपति पर कब्जा कर फसल बोने का आरोप

शत्रु संपति पर कब्जा कर फसल बोने का आरोप

Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
शत्रु संपति पर कब्जा कर फसल बोने का आरोप
शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर फसल बोने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के ग्राम नंगलाराई निवासी अफजाल, जाहिद आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव अहतमाल साबिक में पाकिस्तानी नागरिकों के नाम से दर्ज भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित किया हुआ है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और वहां पर फसल उगाई जा रही है। शिकायती पत्र में बताया गया कि वर्तमान में आरोपियों ने उक्त भूमि से सरसों की फसल काटी है, जो अभी तक मौके पर ही पड़ी हुई है। इसके अलावा गेहूं की फसल भी बो रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि कब्जाधारी अवैध रूप से फसल उगाकर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं। उन्होंने फसल को नीलाम कराकर उसकी आय को राजस्व में जमा कराने और कब्जा हटवाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed