फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी का आरोप, बाल विवाह करना चाहते हैं परिजन

किशोरी का आरोप, बाल विवाह करना चाहते हैं परिजन

Sat, 09 Mar 2019 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का आरोप, बाल विवाह करना चाहते हैं परिजन
परिजनों पर लगाया बाल विवाह के प्रयास करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। रिश्तेदारी में आई एक किशोरी ने अपने परिजनों पर उसका बाल विवाह के लिए प्रयास करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने कोतवाली पुलिस और महिला हेल्पलाइन टीम से मदद की गुहार लगाई है।

हरियाणा की रहने वाली एक किशोरी शनिवार दोपहर तीन बजे कैराना निवासी अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ कोतवाली कैराना पहुंची। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी माता का निधन हो चुका है। वह पिछले माह यहां अपनी रिश्तेदारी में आई थी। आरोप है कि उसका पिता उसका बाल विवाह करना चाहता है, लेकिन वह इससे इंकार रही है। किशोरी ने अन्य परिजनों पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उधर, किशोरी ने तहसील में पहुंची 181 महिला हेल्पलाइन की टीम को भी मामले की शिकायत की। मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राम भवन सिंह का कहना है कि किशोरी अपने रिश्तेदारों के साथ आई थी। रिश्तेदार किशोरी को अपने पास रखना चाहते हैं। किशोरी का आरोप है कि उसका पिता बाल विवाह करना चाहता है। उन्हें हरियाणा पुलिस से संपर्क करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed