{"_id":"5c6edb0fbdec22121f03136c","slug":"201550768911-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कनेक्शन के नाम पर महिला से ठगी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। कस्बा निवासी ममता ने जिलाधिकारी के नाम भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने आठ माह पूर्व जनसेवा केंद्र पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन का आवेदन किया था। आरोप है कि पहले केंद्र संचालक ने आवेदन करने के नाम पर उससे पांच सौ रुपये ले लिए। इसके बाद संचालक ने धोखाधड़ी करते हुए सौ रुपये और ले लिए। अब तक केंद्र संचालक ने उनका गैस कनेक्शन स्वीकृत नहीं कराया है। इस संबंध में वह कई बार संचालक को शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन वह सुनने को ही तैयार नहीं। उसने बुधवार को जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर शिकायत की तो केंद्र संचालक ने उनके साथ अभद्रता की। महिला ने जिलाधिकारी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि शिकायत उनके पास भी आई थी, पुलिस की ओर से प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।