फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार के सामने से बाइक हटाने को लेकर हंगामा, मारपीट

कार के सामने से बाइक हटाने को लेकर हंगामा, मारपीट

Mon, 31 Dec 2018 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
कार के सामने से बाइक हटाने को लेकर हंगामा, मारपीट
कार के सामने से बाइक हटाने के विवाद में मारपीट
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर नाले के पुल के समीप कार के सामने आई बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद बखेड़ा हो गया। इस दौरान हंगामा और मारपीट हुई, जिसमें कार सवार युवक सिर में चोट लगने से घायल हो गया। इस दौरान लोगों की मदद से एक युवक को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो युवक बाइक समेत फरार हो गए।

सोमवार को गांव कसेरवा निवासी प्रेम कुमार बुढ़ाना रोड स्थित एक नर्सिंग होम में अपनी पत्नी का उपचार कराने के आए थे। शाम के समय जब वे कार से लौट रहे थे, तो रास्ते में मेरठ-करनाल हाईवे पर नाले के पुल के समीप उनके सामने बाइक सवार तीन युवक आ गए। प्रेम ने उन युवकों से बाइक हटाने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी से बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच गालीगलौज और मारपीट हुई। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से प्रेम घायल हो गए। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगने से जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान कार सवार युवक ने लोगों की मदद से एक आरोपी युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो युवक बाइक समेत मौकेे से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। घायल प्रेम ने सीएचसी में उपचार कराने के बाद कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें कार के सामने बाइक रोकने और मारपीट कर चेन छीनने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि बाइक हटाने को लेकर कार सवार युवक और बाइक सवार युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल का कहना है कि कार सवार युवक फौजी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed