{"_id":"5bf6efeebdec22418d761219","slug":"201542909934-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी सूचना देकर एंबुलेंस मंगाई, विरोध किया तो मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी सूचना देकर एंबुलेंस मंगाई, विरोध किया तो मारपीट
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट
कैराना। बीमारी की झूठी सूचना देकर बुलाई गई एंबुलेंस चालक के साथ दो युवकों ने गालीगलौज और मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। बृहस्पतिवार को किसी ने सूचना देकर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस को मलकपुर बुला लिया। बीमार को अस्पताल पहुंचाने को एंबुलेंस पहुंची, लेकिन वहां कोई मरीज नहीं मिला। चालक एंबुलेंस वापस ले जाने लगा, तो वहां मौजूद एक युवक ने उसके घेर लिया और गाली गलौज की। घटना के बाद डायल-100 पर सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए इंद्रसैन व अर्जुन निवासीगण ग्राम मलकपुर के विरुद्ध शांतिभंग होने की आशंका में चालान कर दिया।