{"_id":"5b916765867a55787b0269c9","slug":"201536255845-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेलों से सामान चोरी होने में नामजद रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवेलों से सामान चोरी होने में नामजद रिपोर्ट
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेलों से सामान चोरी होने में नामजद रिपोर्ट
कैराना। चार दिन पूर्व गांव पावटी कला में तीन किसानों के नलकूपों के कमरे का ताला तोड़कर मोटर व स्टार्टर आदि सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव पावटी कला निवासी मांगेराम, रामनाथ व सहीराम ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राकेश ने उनके नलकूपों के कमरे का ताला तोड़कर मोटर व स्टार्टर आदि सामान चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
वारंटी को गिरफ्तार किया
कैराना। आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से गैरहाजिर रहने पर वारंट जारी होने के चलते पुलिस ने आरोपी मोहसिन, निवासी गंदराउ को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोहसिन को बृहस्पतिवार दोपहर न्यायालय में पेश कर दिया गया।