{"_id":"5adf6f814f1c1b85028b63c4","slug":"201524592513-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्री में मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात्री में मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल चुराया
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल चोरी कर लिया।
मोहल्ला खैलखुर्द निवासी नसीम अहमद ने तहरीर देकर बताया कि वह कार चलाता है। रविवार को वह गाड़ी लेकर बुक पर गया था, इसके बाद उसकी पत्नी घर का ताला लगाकर मायके में चली गई। सोेमवार रात चोरों ने घर में लगे ताले तोड़ दिए और वहां से तीन तोला सोने की तीन मुहर, डेढ़ तोला सोने की हसली, सोने की झुमकी, पाजेब, अंगूठी संदूक में रखी 15 हजार की नकदी आदि सामान चुरा लिया। सुबह होने पर पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटने की सूचना उसे फोन पर दी, जिस पर वह अपने घर पर पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।