{"_id":"5ab943de4f1c1b324e8b4737","slug":"201522090974-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से निकला दो हजार का नोट, नकली की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से निकला दो हजार का नोट, नकली की आशंका
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दो हजार के नोट के नकली होने की आशंका जताई
शामली। मोहल्ला गऊशाल रोड निवासी अंकित ने सोमवार को एक बैंक के एटीएम से ढाई हजार रुपये निकाले थे। इस दौरान मशीन से निकला दो हजार का नोट देखने में मटमैला था। उसने बैंक के गार्ड से नोट नकली होने का शक जाहिर किया। आरोप है कि किसी ने कोई भी सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने डायल-100 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कराने की मांग की। उधर, बैंक मैनेजर का कहना है उनके संज्ञान में मामला नहीं है। एटीएम से नकली नोट निकलने का कोई सवाल ही नहीं है। फिर भी युवक एक बार अपना नोट दिखा दे, इसकी जांच करा ली जाएगी।