फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छेड़खानी को लेकर बरातियों और घरातियों में चले लात-घुसे

छेड़खानी को लेकर बरातियों और घरातियों में चले लात-घुसे

Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी को लेकर बरातियों और घरातियों में चले लात-घुसे
कांधला (शामली)। डीजे पर नाचते समय युवती के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इससे आहत दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के लोगों के बीच चली पंचायत के बाद मामले में समझौता हुआ। तब फेरों की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम जिला मुजफ्फरनगर के मोरना से कस्बे के रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति के यहां बरात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों की खूब खातिर तव्वजो की। चढ़त के समय बरात में आए कई युवकों ने शराब के नशे में डीजे पर नाचना शुरू कर दिया। आरोप है कि डीजे पर नाचते समय दूल्हे पक्ष के युवकों ने दुल्हन पक्ष की एक युवती के साथ में अश्लील हरकत कर दी। इससे आक्रोशित दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करने के साथ ही धक्का मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लात घूंसे चले। विवाद के कारण शादी समारोह वाले स्थल पर भगदड़ मच गई। इस माहौल से आक्रोशित दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इससे सभी लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों से कई जिम्मेवार लोग सामने आकर मामले के पटाक्षेप में लग गए। काफी देर तक परिवार और समाज के लोगों के बीच चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता हो पाया। उसके बाद फेरों की रस्म अदा करके दुल्हन को विदा किया गया। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed