फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छेड़छाड़ पीड़िता के परिजनों को जताया सुरक्षा का भरोसा

छेड़छाड़ पीड़िता के परिजनों को जताया सुरक्षा का भरोसा

Sun, 04 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ पीड़िता के परिजनों को जताया सुरक्षा का भरोसा
किशोरी के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के ग्राम निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर सरकारी हैंडपंप से पानी लेने के लिए जाती है, तो गांव के ही तीन युवक उसके साथ गाली गलौज और छेड़छाड़ करते हैं। शुक्रवार शाम भी आरोपियों ने यही हरकत कर दी। इसकी सूचना रात में ही पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच प्रारंभ कर दी है। 26 जनवरी को जब छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी, उसी दौरान गांव के एक युवक और उसके साथियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को ही एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं, शनिवार को थानाभवन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने पीड़िता के घर पहुंची। परिजनों से कहा कि पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाएगी तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़िता के चाचा ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। वहीं, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने भी पीड़िता के परिजनों से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।


मारपीट का आरोप
थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी पुष्पेंद्र ने थानाभवन थाना पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुष्पेंद्र का कहना है कि वह मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम जब वह मजदूरी करके घर लौटा, तो ससुरालियों ने उसको पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed