{"_id":"5a70bdd74f1c1bb1208b658f","slug":"201517338071-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गाड़ी ने मारी हुंडई में टक्कर, विरोध पर अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गाड़ी ने मारी हुंडई में टक्कर, विरोध पर अभद्रता
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी से कार्रवाई की मांग
शामली। किसी काम से पानीपत की ओर जा रहे बाबरी निवासी युवक की कार में पुलिस की गाड़ी की साइड लग गई। युवक ने विरोध किया तो गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी ने उसके साथ अभद्रता कर डाली। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी उदित पुत्र रविंद सिंह ने एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 20 दिसंबर 2017 को अपनी हुंडई कार में किसी काम से पानीपत की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि शामली से बाहर कैराना रोड पर पहुंचा तो उसी दौरान तेज गति से आ रही पुलिस की गाड़ी चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। उदित ने कार से उतरकर पुलिसकर्मी को इसकी शिकायत की तो आरोप है कि चालक उस वक्त मोबाइल पर किसी बात कर रहा था। उसने टोका तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
रोडवेज बस में से बैग चोरी
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी हरविंदर ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से मेरठ जा रहा था। सुबह वह मेरठ जाने वाली रोडवेज बस में सवार हुआ है। इसी दौरान किसी ने उसका बैग चोरी कर लिया। हरविंदर के अनुसार बैग में तीन-चार हजार रुपये और उसके कागजात थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।