{"_id":"5a6782504f1c1ba5268b63d1","slug":"201516733008-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी
थानाभवन।
क्षेत्र के गांव देवीपुरा में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ दबिश देने गई पुलिस और आबकारी टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
आबकारी इंस्पेक्टर जनेश्वर नाथ त्रिपाठी की तरफ से 11 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ थानाभवन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के चलते देर रात थानाभवन पुलिस ने नामजद ज्योति नोरती पुत्री किरणपाल और अज्ञात लोगों में से नाम प्रकाश में आने पर बृजेश उर्फ बिल्लू पुत्र लख्मीचंद, सोमपाल पुत्र भोल्लर और मित्रपाल पुत्र धर्मपाल उर्फ नानू को गिरफ्तार कर लिया। उक्त चारों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरटीओ ने तीन स्कूल बसों को सीज किया
फोटो समाचार ---
थानाभवन। एआरटीओ मुंशीलाल ने मंगलवार को थानाभवन क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल बसों संचालकों के खिलाफ चेकिंग की।
इस दौरान अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल की दो बसों को सीज कर थाने पर खड़ा कर दिया। उसके बाद क्षेत्र के ही सेंट स्टीफन स्कूल की बस को बिना नंबर के संचालन करने के कारण सीज कर थाने पर खड़ा किया। एआरटीओ द्वारा टीम के साथ क्षेत्र में स्कूल वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने से हड़कंप मचा रहा।