फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रशसान ने पकड़ी अवैध आरा मशीन

प्रशसान ने पकड़ी अवैध आरा मशीन

Sun, 21 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रशसान ने पकड़ी अवैध आरा मशीन
प्रशासन ने पकड़ी अवैध आरामशीन
विज्ञापन

कैराना (शामली)। तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ कांधला रोड पर संचालित अवैध आरामशीन को बंद करा दिया। आरोपी घेर मालिक व संचालकों के विरुद्ध प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

शनिवार को तहसीलदार अभयराज पांडेय ने कांधला रोड पर बिना लाइसेंस चलाई जा रही एक और अवैध आरामशीन पर छापा मारा। इस दौरान उससे कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया, जिसके बाद उसको बंद करा दिया गया। जैसे ही तहसीलदार ने घेर में चलती उक्त आरामशीन पर छापामारी की, तो वहां मौजूद संचालक तथा मजदूरों में हड़कंप मच गया और वह मौके से नौ-दो ग्यारह हो गए। तहसीलदार ने मशीन को बंद करवाते हुए आरोपियों को दोबारा नहीं चलाये जाने की हिदायत दी। तहसीलदार अभयराज पांडेय ने बताया कि कैराना में बंद कराई गई उक्त अवैध आरामशीन संचालित थी। इसकी सूचना उन्हें पिछले दिनों से मिल रही है और इस बाबत उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को अवैध मशीन को बंद कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर उन्होंने खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मशीन को बंद करा दिया है। वन क्षेत्राधिकारी राकेश बालियान का कहना है कि विभाग की ओर से अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करायी जा रही है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed