{"_id":"5a565a1e4f1c1b201b8b4586","slug":"201515608606-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार ने महिला को टक्कर मार किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गामार ने महिला को टक्कर मार किया घायल
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला आलकला निवासी मिठ्ठनलाल वाल्मीकि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे उसकी पत्नी सावित्री पैदल ही बाजार जा रही थी। खंद्रावली रोड स्थित कोयला डिपो के निकट डग्गामार जीप के चालक ने उस टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायल सावित्री को अस्पताल पहुंचाया। उसे आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
महिला को पीटा
कैराना। गांव मवी निवासी बिमला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत पर राजस्व टीम ने पुलिस के साथ मिलकर उसे कब्जा दिला दिया था। उसने खेेत पर नलकूप बोरिंग कराया हुआ है। आरोप है कि नलकूप को आरोपी ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मंगलवार को जब वह खेत पर चारा लेने गई और नलकूप चलाने से मना किया तो उसे पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।