{"_id":"5a51142d4f1c1b37198b542c","slug":"201515263021-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम से लूटी गई थी बदमाशों के पास से मिली इनोवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुग्राम से लूटी गई थी बदमाशों के पास से मिली इनोवा
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। तीन माह पूर्व मेन बाजार में स्थित जूता व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों के पास से मिली इनोवा गुरुग्राम से लूटी गई थी। कोतवाली में पहुंची गुरुग्राम सीआईए टीम ने पूरे केस के बारे में जानकारी ली।
शामली में 23 सितंबर 2017 की शाम नए बाजार में जूता व्यापारी अजय से तमंचे दिखा कर बदमाशों ने 25 हजार की नगदी लूट ली थी। इसके बाद बदमाश एक इनोवा कार में फरार हो गए थे। उसी रात कोतवाली पुलिस ने बदमाशों को मैली रोड पर घेर लिया था। बदमाशों और कोतवाली पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाश राजेंद्र उर्फ राजबीर निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद और चेतन पुत्र श्यामलाल निवासी जवाहर कॉलोनी निवासी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शाहदरा निवासी बदमाश सोनू मौके से फरार हो गया था। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से एक इनोवा कार बरामद हुई थी। शनिवार को कोतवाली में गुरुग्राम की सीआईए द्वितीय टीम पहुंची और अपनी आमद दर्ज कराकर पूरे मामले की जानकारी ली। टीम ने बताया कि शामली कोतवाली पुलिस को मिली यह इनोवा 11 अगस्त 2017 को बदमाशों ने गौरव भंडारी पुत्र महेश भंडारी निवासी सुशांत लोक गुरुग्राम से लूटी ली थी। जिसके संबंध में मुकदमा गुरुग्राम के डीएलएफ थाना 29 में दर्ज कराया गया था। तब से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।