{"_id":"5a51142c4f1c1b41198b5423","slug":"201515263020-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की मौत, प्रेमिका ने भी किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की मौत, प्रेमिका ने भी किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी की मौत, प्रेमिका ने जान देने की कोशिश की
शामली। प्रेमिका से मामूली विवाद में तनाव में आए प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना का पता चलने पर छात्र की प्रेमिका ने भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जिले के एक थानाक्षेत्र के गांव निवासी नौंवी कक्षा की छात्रा का दूसरे छात्र से काफी दिनों से साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसी मामले को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इससे तनाव में आकर प्रेमी छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच शुक्रवार की रात इस घटना की सूचना किशोरी को लगी। प्रेमी की मौत से आहत किशोरी ने शनिवार अलसुबह फांसी पर लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया, इसी दौरान उसके परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों ने किसी तरह उसको बचा लिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। उधर, एसओ बाबरी पंकज गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है।