{"_id":"5a0dd0654f1c1bd1408b70d4","slug":"201510854757-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जिला बदर को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने जिला बदर को भेजा जेल
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जिलाबदर को जेल भेजा
शामली। चुनाव के मद्देनजर पुलिस की जिला बदर के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पु।लिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला कलंदरशाह निवासी जिलाबदर शहजाद पुत्र यूसुफ अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार जिलाबदर अपराधी यदि जिले में मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
शामली। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे रोड पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। वहां पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के पास मौजूद थैले की तलाशी ली, तो उसमें दस किलो डोडा पोस्त बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पुलिस को मोहल्ला पंसारियान निवासी गफ्फार पुत्र कय्यूम बताया। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम बताया कि दस किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ।