फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हादसे के बाद किसानों से लूटपाट का आरोप

हादसे के बाद किसानों से लूटपाट का आरोप

Sat, 04 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद किसानों से लूटपाट का आरोप
झिंझाना (ब्यूरो)। गांव ढिंढाली निवासी किसान वेदप्रकाश, अपने पुत्र मनीष और विक्की के अलावा किसान विनोद और कृष्णपाल के साथ बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल स्थित मंडी में धान बेचने गया था। वहां से लौटते समय मेरठ करनाल हाईवे के पास चंदनपुरी लिंक मार्ग पर एक ट्रक चालक ने उनकी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रक से उतरे तीन युवकों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला किया और 40 हजार रुपये नकदी लूट ली। किसानों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों में से एक युवक को पकड़ कर थाना झिंझाना भेज दिया। किसान वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पकड़े गए युवक को थाने से छोड़ दिया। शुक्रवार को एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य को शिकायत पत्र देकर वेदप्रकाश ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। वहीं, झिंझाना थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि मामला दुर्घटना का है, लूट की पुष्टि नहीं हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed