फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने मुक्त कराया

चार साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने मुक्त कराया

Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
चार साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने मुक्त कराया
शामली।
विज्ञापन

आपसी लेनदेन में विवाद होने पर कुछ लोगों ने एक बच्चेे का अपहरण कर लिया और मकान में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराया। बच्चे की मां की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

मोहल्ला आजाद चौक निवासी ओमा पत्नी शहजाद ने बताया कि उसके पति ने मोहल्ले के व्यक्ति से एक लाख रुपये का कपड़ा व्यापार करने के लिए लिया था। बाद में धीरे-धीरे कर उसने उधार चुकता कर दिया। आरोप है कि उसके बाद भी आरोपी उस पर पांच लाख रुपये ओर देने का दबाव लगातार बना रहे हैं। रविवार को आरोपियों ने उसके पांच वर्षीय पुत्र सुभान का अपहरण कर लिया। उसे अपने घर पर ले जाकर कमरे में बंद कर लिया और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट भी की। जिसके बाद महिला ने डायल-100 पुलिस को कॉल कर बच्चे के अपहरण की सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के मकान पर दबिश देकर बच्चेे को बरामद कर लिया। कोतवाली में अपहृत की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसआई सत्यपाल सिंह के अनुसार मामला संज्ञान में आया है, मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed