{"_id":"5c69a2e6bdec2259c006a605","slug":"191550426854-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी छह लाख की पकड़ी शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी छह लाख की पकड़ी शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़ी छह लाख की शराब, दो गिरफ्तार
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने दस टायरा ट्रक में दवाओं के बीच छिपाकर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 100 पेटी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है। शराब तस्करी में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
रविवार को एसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह को मुुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से ट्रक में छिपाकर बड़ी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ टिटौली पुलिस चौकी पर करनाल की तरफ से आ रहे ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में दवाओं के कार्टून के बीच छिपाई गई 100 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। एसपी ने बरामद शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई। पुलिस ने मौके से दो आरोपी अय्यूब निवासी सदरपुर थाना घरोंदा और अमित निवासी निवासी मेन बाजार घरोंदा जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ट्रक दवाईयां हरिद्वार से पटना के लिए लोड की गई थी। इसके बाद उन्होंने करनाल से अपने साथी अमजद निवासी गांव बुढ़नपुर थाना गंगोह सहारनपुर, साबिर निवासी गांव पलठेड़ी थाना झिंझाना और इकलाख निवासी अलीपुरा थाना कैराना के साथ मिलकर दवाओं के कार्टून के बीच शराब की पेटियां छिपाकर रखी थी। इन तीनों के बताने पर शराब को बिहार में किसी स्थान पर उतारना था। एसपी ने बताया कि इस मामले में फरार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।