{"_id":"5c6312a4bdec22737d20cf10","slug":"191549996708-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"302 लीटर शराब बरामद, महिला समेत नौ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
302 लीटर शराब बरामद, महिला समेत नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
302 लीटर शराब बरामद, महिला समेत नौ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शासन के निर्देश पर आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को 236 लीटर कच्ची और 44 लीटर देसी शराब बरामद कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
आबकारी विभाग की टीम ने जिले के कांधला थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर गुुजरान, किवाना, मतनावली, थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बाबरी, बंतीखेडा, थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव गोगवान और आसपास के क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई और चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि दिनभर चली कार्रवाई के चार अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी टीम ने 160 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद की है और मौके पर लगभग 1850 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।
इसके अलावा पुलिस विभाग का भी जिले में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान जारी रहा। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि नाला पटरी खेड़ीकरमू पर दीपक उर्फ मांगा को 12 बोतल यानि नौ लीटर देसी रसीला संतरा हरियाणा मार्का शरा के साथ गिरफ्तार किया गया। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने निकट से सचिन निवासी टिटौली को गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट से 56 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाभवन थाना पुलिस ने मरगूबगढ़ गैस गोदाम के निकट से शिवकुमार निवासी हसनपुर लुहारी को 12 बोतल यानि नौ लीटर देसी रसीला संतरा हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना झिंझाना पुलिस ने नौनांगली मोड़ से नीरज निवासी गांव पांथुपुरा को 12 बोतल देसी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा गांव खानपुर जाटान निवासी ज्योति को गिरफ्तार किया गया। मौके से 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण एक भट्ठी, पतीला, भगोना आदि बरामद हुए। कैराना पुलिस ने तितरवाड़ा चुंगी से इसरान निवासी तितरवाड़ा, नितिन निवासी मोहल्ला आलकलां और तरुण निवासी कैराना को तीन पेटी यानि 27 लीटर देसी रसीला संतरा हरियाणा मार्का शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया है। थाना कांधला पुलिस ने दल सिंह निवासी गंगेरू को 15 बोतल यानि 12 लीटर देसी शराब रसीला संतरा हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 250 जागरूक लोगों नशाखोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान से जोड़ा गया है। इन लोगों की मदद से पिछले तीन महीने में करीब 80 हजार लीटर से अधिकारी से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है और 300 से अधिक शराबियों और शराब का काम करने वाले अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। इसके साथ ही गांवों में चौपाल लगाकर जनसहयोग से जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
-