फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रात्री में उंचागांव में मकान में चोरी

रात्री में उंचागांव में मकान में चोरी

Thu, 22 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रात्री में उंचागांव में मकान में चोरी
कैराना। ऊंचा गांव के एक घर में घुसे चोरों ने किसान पर हमला कर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेतों में चोरों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

ऊंचा गांव निवासी सुरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात में वह परिवार के साथ मकान में सोया हुआ था। रात करीब तीन बजे चोर उनके घर में घुस गए। धान बेचकर अलमारी में रखी गई 27 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी चांदी का पाजेब और बिछवे चोरी कर लिए। चोरों की आहट सुनकर उसकी आंख खुल गई। उसने एक चोर को दबोच लिया और शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी ने सुरेंद्र के सिर पर तमंचे की बट मार कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed