{"_id":"5b6f22dd4f1c1bec258b465f","slug":"191534010077-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर मे घुसकर युवती के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन घर मे घुसकर युवती के साथ मारपीट
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने घर में घुसकर किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की मां ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के गांव कनियान निवासी महिला सुदेश ने तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी शराब बेचने का काम करता है। परिवार के लोगों ने उसकी शिकायत पुलिस कर दी थी। तब से यह उनके परिवार के लोगों से रंजिश रखता है। आरोप है कि शनिवार दोपहर घर पर उनकी बेटी राधा अकेली थी। तभी उक्त व्यक्ति अपने साथ कई अन्य लोगों को लेकर घर में घुस गया और बेटी से मारपीट की। विरोध किए जाने पर बेटी की चुन्नी का फंदा बनाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की मां ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर चार लोगों को नामजद कर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।