{"_id":"5b4f8e854f1c1b4b748b5b80","slug":"191531940485-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती करने वाले से कराया युवती का निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरदस्ती करने वाले से कराया युवती का निकाह
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
अभद्र व्यवहार के आरोपी से युवती का निकाह कराया
कैराना।
तीन दिन पूर्व युवती से जबरदस्ती करने वाले आरोपी के साथ ही युवती का निकाह करा दिया गया। इसके बाद युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा दिया।
कैराना निवासी महिला ने बुधवार को कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई को उसकी पुत्री पानी भरने के लिए गई थी। वहीं पर एक युवक ने बदनीयती से उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया और जबरदस्ती की। इसके बाद इज्जत की खातिर आपसी सहमति से युवती का निकाह आरोपी युवक के साथ 17 जुलाई को कर दिया। आरोप है कि निकाह के बाद उसके ससुराल वाले दहेज में बाइक व गहने की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं करने और विरोध करने पर आरोपी का पिता अपने दो पुत्रों के साथ उनके घर में घुस आया और पीड़िता के भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। धमकी दी है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, तो वह उसकी पुत्री को अपने घर नहीं ले जाएंगे। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।