फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला से अभद्रता, विरोध पर मारपीट कर कपड़े फाड़े

महिला से अभद्रता, विरोध पर मारपीट कर कपड़े फाड़े

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिला से अभद्रता, विरोध पर मारपीट कर कपड़े फाड़े
सिपाही और उसके साथियों ने महिला से अभद्रता की
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। सिपाही और उसके दो साथियों ने महिला के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर महिला से हाथापाई की और कपड़े फाड़ दिए। महिला ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें आरोपी सिपाही भी शामिल है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव के पास ही एक किसान के खेत पर मजदूरी पर धान की रोपाई करने गई थी। इसी दौरान महिला पास में स्थित ट्यूबवेल पर पानी पीने पहुंची। आरोप है कि वहां तीन युवक शराब पी रहे थे, जिनमें एक यूपी पुलिस का सिपाही है और छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ है। आरोप है कि शराब के नशे में तीनों युवकों ने महिला से अभद्रता करने लगे। महिला ने विरोध किया तो मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

शोरशराबा होने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी गालीगलौज करने लगे। आरोपियों ने परिजनों के साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ चौसाना चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया, जिनमें छुट्टी पर आया सिपाही भी है। आरोप है कि चौकी चौसाना पर भी आरोपी सिपाही ने महिला के साथ अभद्रता की। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया, तो उन्हें भी धमकाने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है, यदि महिला के साथ अभद्रता हुई है, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक से मारपीट कर फोन छीना
चौसाना। टोडा गांव निवासी हरविंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि भड़ी गांव के दो युवकों ने मारपीट करके उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वह किसी काम के लिए चौसाना जा रहा था। उसी दौरान भड़ी गांव के दो युवकों ने वारदात की। विरोध करने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने परिजनों के साथ चौसाना चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस घटना को आपसी लेनदेन का विवाद बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed