{"_id":"5adf6f884f1c1b87098b61d9","slug":"191524592520-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में मारपीट
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
क्षेत्र के गांव भूरा में विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव भूरा निवासी परवीन का निकाह चार साल पूर्व गांव अधमी (हरियाणा) निवासी नौशाद के साथ हुआ था। विवाद के चलते काफी समय से परवीन अपने मायके गांव भूरा में रहती है। मंगलवार दोपहर परिवार के किसी सदस्य का एक्सीडेंट होने की सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग गांव भूरा पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में परवीन का भाई तस्सवुर, मुरसलीन और भाभी सानो तथा ससुराल पक्ष से इसराना, अकबर और बलकिशा घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने घायलों को डाक्टरी के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।