{"_id":"5acd0a594f1c1b813d8b46bd","slug":"191523386969-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष और जलालाबाद नगराध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष और जलालाबाद नगराध्यक्ष गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष और जलालाबाद नगराध्यक्ष गिरफ्तार
थानाभवन/जलालाबाद (शामली)।
भूख हड़ताल और धरने की सूचना सोशल मीडिया पर डालने के बाद पुलिस ने भीम आर्मी के जलालाबाद नगराध्यक्ष रजनीश गौतम और जिलाध्यक्ष नीटू गौतम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांतिभंग की आशंका के आरोप में चालान करके मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जमानत मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया।
भीम आर्मी की ओर ले जलालाबाद के रविदास मंदिर परिसर में भूख हड़ताल और धरना देने की चेतावनी सोशल मीडिया पर डाली गई। उसमें कहा गया था कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज केस वापस कराने, भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई करो सहित कई मांगे रखी गई थीं। आशंका जताई जा रही थी कि भूख हड़ताल और धरने में शामली जिले के साथ ही सहारनपुर के भी आर्मी कार्यकर्ता भी शामिल हो सकते हैं। इसके चलते पुलिस भी सक्रिय हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नीटू गौतम और जलालाबाद नगर अध्यक्ष रजनीश गौतम को गिरफ्तार कर लिया। थानाभवन थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि नीटू गौतम और रजनीश गौतम को शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जमानत मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
उधर, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन की चेतावनी के चलते जलालाबाद और थानाभवन क्षेत्र में पुलिस अलर्ट रही। जलालाबाद में हाइवे पर दंगा नियंत्रण टीम के सदस्यों के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी थानाभवन थाने पहुंचे और सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। इसके बाद उन्होंने गांव हसनपुर लुहारी पहुंचकर पैदल मार्च कराया और लोगों से बातचीत भी की।